(FAQ) - कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद अब टोमोटो फीवर (Tomato Fever), जानिए क्या है ये नई बीमारी?
Photo Source: Google Images

कोरोना और मंकीपॉक्स के बाद अब देश में एक नई बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल केरल में टोमेटो फीवर के 82 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि उड़ीसा में इसके 26 मामले सामने आए हैं। सभी मामले 9 साल से कम उम्र के बच्चों में सामने आए हैं।

इसे लेकर अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं क्या है टोमेटो फीवर और इसके बारे में कुछ सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) के उत्तर -

{tocify} $title={Table of Contents}

क्या है टोमेटो फीवर? (What is Tomato Fever?)

दरअसल टोमेटो फीवर या टोमेटो फ्लू एक प्रकार हैंड, फुट और माउथ डिजिज है। इसे टोमेटो फीवर नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसके मरीज के शरीर पर टमाटर के आकार और रंग के फफोले हो जाते हैं। कुछ डॉक्टर्स का मानना है कि ये चिकनगुनिया या डेंगू का आफ्टरइफ़ेक्ट्स भी हो सकता है।

टोमेटो फीवर के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Tomato Fever)

मेडिकल जर्नल लैंसेट की एक रिपोर्ट के अनुसार टोमेटो फीवर में शरीर पर होने वाले फफोले या दाने मंकीपॉक्स की तरह ही दिखाई देते हैं। इसके अन्य लक्षणों में तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द होना, थकान, हरारत, जोड़ों में दर्द, खुजली, उलटी होना, डिहाइड्रेशन, डायरिया आदि शामिल हैं।

टोमेटो फीवर कमजोर प्रतिरक्षा (Immunity) वाले बच्चों को जल्दी चपेट में लेता है। अभी 1 से 5 साल के बच्चों में टोमेटो फीवर के लक्षण ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

टोमेटो फीवर फैलने के कारण (Causes of Tomato Fever)

टोमेटो फीवर फैलने के की कारण हो सकते हैं, जैसे गंदी जगहों पर रहना, साफ सफाई नहीं रखना और गंदी चीजों को छूना। बच्चे आपस में की चीजें जैसे खिलौने, कपड़े और खाना आदि शेयर करते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

टोमेटो फीवर से बचने के उपाय व सावधानियाँ

टोमेटो फीवर के लक्षण नजर आने पर सबसे पहले नजदीकी चिकित्सालय जाएं और किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। इसकी स्थिति में बच्चों को पानी की कमी बिल्कुल नहीं होने दें। उसे समय समय पर पानी या अन्य कोई तरल पदार्थ देते रहें। इसके साथ ही बच्चों को हल्के गुनगुने पानी से नहलाएं।

टोमेटो फीवर से ग्रसित बच्चों के शरीर पर निकलें दानों को खरोंचे नहीं। वहीं संक्रमित बच्चे को अन्य बच्चों से दूर रखे।